शहर को नरक बनाने के लिए सभी जन प्रतिनिधि जिम्मेदार – उमेश द्विवेदी

सड़कों की बदहाली, जलभराव और जाम से जनता परेशान;

व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

कानपुर। राष्ट्रीय युवा अभिमान सभा, भारत (RYAS INDIA) की साप्ताहिक बैठक में शहर की लगातार बिगड़ती व्यवस्था और नागरिकों को हो रही परेशानियों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। बैठक में शहर की खुदी पड़ी सड़कें, जगह-जगह जलभराव, गड्ढों की समस्या तथा प्रमुख सड़कों और चौराहों पर लगने वाले जाम को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

संगठन की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री उमेश द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि शहर की बदहाल व्यवस्थाओं का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। सड़कें लंबे समय से खुदी पड़ी हैं, शहर के अधिकांश स्थानों पर जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित है और प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इससे आम नागरिकों का समय और धन दोनों बर्बाद हो रहे हैं।

RYAS INDIA के नेशनल कोर कमेटी सदस्य प्रेम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि शहर की व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी केवल किसी एक विभाग या संस्था की नहीं, बल्कि सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनता ने अपने प्रतिनिधियों को समस्याओं के समाधान की उम्मीद के साथ चुना है, इसलिए जनप्रतिनिधियों को शहर की मूलभूत समस्याओं के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। जबकि शहर के जन प्रतिनिधि एक दूसरे के ऊपर जिम्मेदारी डालकर अपनी जिम्मेदारियों से बचने का प्रयास कर रहे है। और शहर के निवासी नरक जैसा कष्ट भोगने को मजबूर है।

संगठन की बैठक मे अपने विचार रखते हुए नेशनल कोर कमेटी के सदस्य विराज श्रीवास्तव ने मांग की कि शहर की सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए तथा प्रमुख चौराहों और मार्गों पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।

RYAS INDIA ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही शहर की व्यवस्था में ठोस सुधार नहीं किया गया और जनता को इसी तरह परेशानियों का सामना करना पड़ा, तो राष्ट्रीय युवा अभिमान सभा, भारत जनहित में आंदोलन और प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।

संगठन ने कहा कि उसका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष का विरोध करना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाना और उनके स्थायी समाधान के लिए जिम्मेदार व्यवस्था पर दबाव बनाना है।

राष्ट्रीय युवा अभिमान सभा, भारत (RYAS INDIA)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp
Instagram
THREADS
Scroll to Top