राष्ट्रीय युवा अभिमान सभा – RYAS INDIA
संस्कृति
भारतीय सभ्यता मे पुरातन से चली आ रही हमारी संस्कृति का बहुत ही बड़ा योगदान है, और बहुत ही महत्वपूर्ण है। अनेकों धर्मों के अनुयाइयों के बीच जीवन यापन कर रहे लोगों संग सौहार्दपूर्ण सम्बन्धों को स्थापित करने मे हमारी संस्कृति का ही योगदान है। जो हमे अपने धर्म की पूजा एवं अन्य धर्मों का सम्मान करने की क्षमता प्रदान करता है। इन्ही सब विषयों को सरल और सौहार्दपूर्ण बनाने के साथ साथ सम्मान की भावना जागृत करने के लिए राष्ट्रीय युवा अभिमान सभा द्वारा समय समय पर निम्न प्रकार कार्यक्रम किए जाएंगे—-
01-
सांस्कृतिक गोष्ठियों का आयोजन
02-
धार्मिक समरसता पर कार्यक्रम आयोजित कराना। और आपसी भाईचारे को बढ़ाने के साथ महत्वपूर्ण बनाने पर ज़ोर देना।
03-
सभीi धर्मों के प्रति समान एवं सम्मानपूर्ण भावना के साथ कार्य करना।
04-
धार्मिक कट्टरता की ओट लेकर समाज मे जहर घोल रहे लोगों के विरुद्ध अभियान चलाना।
05-
धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यों के प्रति युवाओ को जोड़ना।
06-
युवाओं मे अपने धर्म के प्रति जिम्मेदार बनाने पर ज़ोर देना, एवं अन्य धर्मों का सम्मान करने की भावना का समावेश।
07-
गरीब एवं असहायों की हर संभव मदद करना।
08-
गरीब एवं असहायों को चल रही सरकारी योजनाओं का हर संभव यथा लाभ दिलवाना।
09-
समय समय पर संस्कृति को बचाने एवं सुरक्षित और विस्तार करने के लिए अभियान चलाना।
10-
धर्म गुरुओं को साथ मे लाना, एवं उनके द्वारा युवाओं को प्रेरणा मिले, इसके लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कराना।